सिंचाई विभाग का कहना जून से पहले नहर कवरिंग कार्य पूरा मुश्किल ही नामुमकिन

सिंचाई विभाग का कहना जून से पहले नहर कवरिंग कार्य पूरा मुश्किल ही नामुमकिन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी में नहर कवरिंग कार्य कछुए की गति से भी धीमा चल रहा है। नगर निगम के बगल से सिंचाई विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से किए जा रहे नहर कवरिंग कार्य में अब तक कुमाऊं कमिश्नर से लेकर कई अधिकारी दर्जनों बार निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नहर कवरिंग कार्य 6 करोड़ 29 लाख की लागत से हो रहा है

जिसे 23 मई तक पूरा करने की डेडलाइन है। लेकिन वह स्वयं मान रहे हैं कि तब तक नहर कवरिंग का कार्य पूरा होना संभव नहीं है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून महीने के पहले या दूसरे हफ्ते तक नहर कवरिंग कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल इसके पीछे का मूल कारण है नहर कवरिंग के निर्माण के लिए पेयजल लाइनों और सीवर लाइन को शिफ्ट करना और अतिक्रमण हटाना जिसकी वजह से कार्य में देरी हो रही है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से नहर कवरिंग कार्य के नाम पर नैनीताल रोड को मुखानी रोड से जोड़ने वाली यह सड़क मार्ग बाधित है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है जल्द ही इसे बना लिया जाएगा लेकिन जिस गति से कार्य हो रहा है उससे स्पष्ट है कि जून तक भी कार्य पूरा कर लिया जाए यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।