
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

तहसील के चमडखान क्षेत्र अंतर्गत नौगांव फ्याटनौला में गुलदार के हमले में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुलदार ने एक बकरी पर भी हमला कर दिया। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम मुस्तैद हो गई है। गुलदार को आदमखोर घोषित करने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। गांव में कैमरा ट्रैप सेट भी लगाये गये है


ताकि गुलदार के मूवमेंट का पता चल सके। गुलदार को पकड़ने के लिए ड्रोन की मदद ली जायेगी ।बता दें कि दूरस्थ गांव नौला नौगांव के फ्याट नौला में बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहे 40 वर्षीय जगदीश चंद्र असनोडा पुत्र विशन दत्त पर गुलदार ने हमला कर दिया। गांव में जब गामीणों ने रास्ते मे खून देखा तो जगदीश की तलाश शुरू कर दी । गांव से लगभग एक किमी दूर सूखे नौले के पास झाड़ियों में जगदीश का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया।

शव का पिछला हिस्सा बुरी तरह नोचा था। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद गुलदार को आदमखोर घोषित किया जायेगा। पीडित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जायेगी


