
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -हल्द्वानी

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा बुद्घ पूर्णिमा के अवसर पर परशुराम चौक में खीर का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि हरि चैतन्य पुरी महाराज द्वारा भी लोगों को खीर का प्रसाद किया गया। हरि चैतन्य पुरी जी ने महासभा के सदस्यों को सनातन धर्म की विशेषताओं को बताया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष डाo हेम चंद्र भट्ट ने हरि चैतन्य पुरी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट की।इस अवसर पर बडी संख्या में परशुराम चौक में लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया।

खीर वितरण कार्यक्रम में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जोशी ,प्रदेश अध्यक्ष डा० हेम चंद्र भट्ट , रविन्द्र क्षेत्रिय , सुनील बमेठा, वृजेश तिवारी , जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, वंदना शर्मा, करुणा कांडपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे


