भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया विकास नगर तिलक भवन पर हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया विकास नगर तिलक भवन पर हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -विकासनगर

विकासनगर के कांग्रेस जनों ने आज विकास नगर स्थित कांग्रेस के पछवा दून मुख्यालय तिलक भवन पर एकत्र होकर देश की जनता पर भाजपा की सरकारों द्वारा किए जा रहे अत्याचार तथा देश की जनता को भाजपा के नेताओं द्वारा गुमराह किए जाने को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा हनुमान जी से भाजपा के नेताओं की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की l लगभग 1 घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कांग्रेस जनों ने ” जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव ” और ” जय सियाराम जय हनुमान ” ” भारत माता की जय ” के नारे लगाए lहनुमान चालीसा पाठ के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस जनों ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नाटक में पीएफआई और बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर देश की जनता को गुमराह करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं, उससे यह साफ प्रतीत होता है कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है l कांग्रेश जनों का कहना था कि बजरंगबली इस संपूर्ण सृष्टि के भगवान हैं और इस जगत के कण-कण में विद्यमान हैं l क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है

इसलिए वे इस संपूर्ण सृष्टि के भगवान बजरंगबली को एक छोटी सी संस्था बजरंग दल से जोड़ रहे हैं l कांग्रेस जनों ने कहा कि यदि कोई संस्था समाज में वैमनस्यता फैलाती है और देश की गरीब जनता पर तरह-तरह के जुल्म करती है तो संस्था का नाम किसी भगवान के नाम पर रख देने मात्र से उस संस्था के दोषों का निवारण नहीं हो सकता l इसीलिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है ताकि भाजपा के नेताओं की बुद्धि शुद्ध हो lआज देश की बेटियां जंतर मंतर पर भाजपा के एक सांसद जिसने उनका यौन शोषण किया है के विरुद्ध आंदोलन कर रही है लेकिन माननीय प्रधानमंत्री तक उन बेचारी देश का सम्मान बढ़ाने वाली देश के लिए पदक जीतकर लाने वाली बेटियों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है तथा अपने सांसद के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं l उत्तराखंड में अंकिता भंडारी का हत्याकांड हुआ और उसके दोषी वीआईपी के बारे में बताने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है l सरकार के मंत्री उत्तराखंड के आम आदमी पर थप्पड़ बरसा रहे हैं और दादागिरी कर रहे हैं l कानून व्यवस्था की हालत खराब है महंगाई बेकाबू हो गई है, बेरोजगारी की समस्या का सरकार के पास कोई समाधान नहीं है इसीलिए सरकार और भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के झूठ बोलकर इस देश की जनता को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं l इसलिए उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए वीर बजरंगबली से प्रार्थना हनुमान चालीसा का पाठ करके की गई l

कार्यक्रम में पीसीसी मेंबर संजय जैन, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चूग, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नगर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, आशीष पुंडीर हरबर्टपुर अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन नीरज अग्रवाल, भुवन चंद्र पंत, राजीव शर्मा, बेलीराम ठाकुर, श्रीमती अनीता शर्मा, कुंवर पाल सिंह, सुबोध वर्मा, अनुपम कपिल, संदीप भटनागर, इलम चंद मुल्तानी सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे