
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -कपिल कुमार

स्थान – हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा यानि भगवान विष्णु का धरती पर भगवान बुद्ध के रूप में अवतरण का दिन बुद्ध पूर्णिमा का स्नान तीर्थ नगरी हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। इस अवसर पर स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु धर्म नगरी हरिद्वार में आये है। ऐसी मान्यता है। कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गंगा की पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है


बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हरकी पोड़ी पहुचना शुरू हैं। श्रद्धालुओं के यहाँ पहुचने ओर गंगा स्नान करने का सिलसिला निरंतर जारी है। वही प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 7 ज़ोन और 20 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियो की तैनाती की गयी है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है। पूरे हर की पौड़ी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुध पुर्णिमा पर श्रद्धालुओं कि लगातार भड़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरा मुस्तेद दिखाई दे रहा है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है। कि बुध पूर्णिमा के स्नान पर हरिद्वार में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। इसी को देखते हुए हमारी तरफ से पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 7 जॉन 20 सेक्टर में बाटा गया है।


