उत्तराखंड-यहां रेव पार्टी कराने वाले इस रिजॉर्ट पर कार्रवाई तेज, जल्द होगा सील

उत्तराखंड-यहां रेव पार्टी कराने वाले इस रिजॉर्ट पर कार्रवाई तेज, जल्द होगा सील

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

रेव पार्टी कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट पर जल्द कार्रवाई कर सील किया जाएगा। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। बता दें पुलिस ने 10 अप्रैल को रेजॉर्ट से आधा किलो से अधिक चरस और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।जानकारी के मुताबिक एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर रिजॉर्ट को सील करने की सिफारिश की गई है।

बीते 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, नार्कोटिक्स टास्क फाॅर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने मिलकर सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट पर छापेमारी की थी। इस दौरान यहां से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की गई थी।चंडीगढ़ की 15 युवतियों को कराया था मुक्तइसके साथ ही अलग अलग कमरों से 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था। पूछताछ पर युवतियों ने बताया था कि उन्हें संजय नाम के युवक ने चंडीगढ़ से डांस करने के लिया लाया था

जिसके बाद अब गलत कार्यों के लिए उन पर दबाव डाला गया था। चरस तस्करी के आरोप में दीपक निवासी सोरना डोबरी, सहसपुर, हेमंत निवासी आजादनगर, हिसार, हरियाणा और राहुल निवासी मोहाली, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया था