उत्तराखंड-यहाँ इस बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, पांच बकरियों की मौत

उत्तराखंड-यहाँ इस बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, पांच बकरियों की मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

देहरादून के विकासनगर में डाकपत्थर के खादर बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगो ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से पांच झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईघटना बुधवार देर रात डाकपत्थर के खादर बस्ती सोलर पॉवर प्लांट के पास की बताई जा रही है।

आग की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई। जबकि एक भैंस आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। इसके साथ ही पांच झुग्गी झोपडी जलकर राख हो गई।आग लगने का कारण नहीं हुआ साफ घटना की सूचना पाकर देर रात दमकल विभाग और डाकपत्थर पुलिस मौके पर पहुंची।

लेकिन दमकल विभाग के आने से पहले ही पांच झुग्गी झोपडी जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।