उत्तराखंड…. शादी के अगले दिन दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार, पति ने पुलिस से की शिकायत

उत्तराखंड…. शादी के अगले दिन दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार, पति ने पुलिस से की शिकायत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

देहरादून। राज्य की राजधानी देहरादून में एक युवक को उसकी पत्नी ही मोटी चपत लगा गई। हुआ यूं कि युवक ने जिससे शादी की। वह दुल्हन शादी के अगले दिन ही सोने के जेवरात और 2 लाख की नकदी लेकर फरार हो गई। युवक ने मामले की पुलिस से शिकायत की। पता चला जिससे युवक की शादी हुई है।

वह पहले से शादीशुदा थी। इससे युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए। मामला डोईवाला थाना क्षेत्र का हैयहांं पर रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी देहरादून निवासी रीता देवी से हुई थी। बताया कि शादी के अगले दिन ही उसकी पत्नी सारे जेवरात और 2लाख की रकम लेकर फरार हो गई।

उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पता चला कि जिससे उसका विवाह हुआ है। 2021 में उसकी शादी हुई। इसके बाद उसके परिजनों ने उसका तलाक करवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है