उत्तराखंड: भाई की मौत की खबर सुन सदमे में हुई बहन की मौत, एक साथ जली भाई – बहन की चिता

उत्तराखंड: भाई की मौत की खबर सुन सदमे में हुई बहन की मौत, एक साथ जली भाई – बहन की चिता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -रामनगर

वैष्णो देवी यात्रा पर गए रामनगर के एक कारोबारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यह खबर रामनगर में उनकी ममेरी बहन ने सुनी तो उन्हें भी अटैक पड़ गया। जिससे उनकी भी मौत हो गईबताया जा रहा है कि शनिवार को यह परिवार कटरा पहुंचा।शाम को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए चारों ने सीढ़ियां चढ़नी शुरू की।

इसी दौरान देवेश अग्रवाल के सीने में तेज दर्द उठा। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर देवेश की मौत की खबर जब रामनगर में उनकी ममेरी बहन स्वाति अग्रवाल पत्नी विशाल अग्रवाल को मिली तो वह परेशान हो गईं।

उनके सीने में भी दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार देर शाम श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।