
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट के पूर्व सैनिको और व्यापारियों ने सैनिक विश्राम गृह की दुकानों के सामने कई टैक्सियां खड़े रहने पर आपत्ति जताई है लोहाघाट के सैनिक विश्राम गृह के सामने टैक्सियां नंबर से न लगने और व्यापारियों की दुकानें ढकने पर पूर्व सैनिकों और व्यापारियों ने विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने एसओ लोहाघाट मनीष खत्री को ज्ञापन देकर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।बुधवार को पूर्व सैनिकों के साथ सैनिक विश्राम गृह के व्यापारियों ने एसओ मनीष खत्री के सामने समस्या रखी।


उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह के नीचले तल पर उनकी दुकानें हैं। टनकपुर और चम्पावत को संचालित होने वाले वाहन उनकी दुकानों के सामने टैक्सी चालकों के द्वारा अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे उनकी दुकानें पूरी तरह ढक जाती हैं और ग्राहकों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहता है। पूर्व सैनिको और व्यापारियों ने कहा कि अगर नंबर सिस्टम से वहां वाहन खड़े होंगे तो दोनों पक्षों का रोजगार सुचारु रुप से चलेगा। एसओ मनीष खत्री ने बताया की टैक्सी संचालकों को थाने में बुलाकर वार्ता की गई। निर्णय लिया कि अब नंबर सिस्टम से वाहन खड़े होंगे। बाकि अन्य वाहन स्टेंड में खड़े होंगे। नंबर आने पर ही वाहन सैनिक विश्राम गृह के आगे खड़े होंगे तथा सवारियों को भरेंगे।

एसओ खत्री ने कहा निर्णय को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया तथा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद सुलझा दिया गया है। इस मौके पर कै. रधुवीर सिंह, हयात सिंह, अशोक फत्र्याल, देवी दत्त बिष्ट, त्रिलोक सिंह फत्र्याल, नारायण सिंह, चंचल सिंह सामंत, राजकिशोर साह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


