
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर नैनीताल दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी ने निर्णय लेते हुए दूध उत्पादकों से क्रय किये जा रहे दूध मूल्य में 17 अप्रैल से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है जो कि एक वर्ष में अभी तक 8 रुपये बढ़ाये गये है जो कि अभी तक के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसला है ।


नैनीताल दुग्ध संघ के सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर दुग्ध उत्पादकों से किए जा रहे दूध मूल्य में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी और कर दी गई है प्रबंध कमेटी के निर्णय पर दुग्ध संघ प्रबंधन द्वारा की गई

इस बढ़ोत्तरी से उत्पादकों में हर्ष व्याप्त है क्योंकि बीते इतिहास में अभी तक एक वर्ष में 8 रु. की बढ़ोत्तरी नही की गई है यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जिससे 29 हजार दूध उत्पादक लाभान्वित होंगे ।


