
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

उत्तराखंड में कांग्रेस के जीवनदाता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज काशीपुर कांग्रेस का दिल कहे जाने वाले पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा के रामनगर रोड स्थित हीरो होण्डा प्रतिष्ठान पर पहुंचें सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ हरीश रावत का स्वागत किया और एक साथ एक सुर में खड़े होकर आगामी चुनाव फतेह करने की रणनीति बनाई। मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा


कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस उत्तराखंड में पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार से तमाम सवालों का जवाब लेने के लिए निकाय व लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी मंहगाई चरम पर है। भाजपा के ही दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के श्रीमुख का हवाला देते हुए हरीश रावत ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार मे गहराई तक जड़ें जमाता जा रहा है। एक तरफ अडाणी जैसे लोग रातोंरात अमीर से अमीर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर गरीब और गरीब होता जा रहा है।

पेट्रोल, बिजली, पानी, रसोई गैस की दरें रातोंरात बढ़ाई जा रही हैं। बेरोजगारी पर सरकार अपना ठोस पक्ष नहीं रख पा रही है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगार हैं। उनके संगठनों को सरकार पर विश्वास नहीं है। कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक नहीं हुए, बल्कि बेरोजगारों का दिल लीक हुआ है।



