सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में हुआ विशाल जागरण

सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में हुआ विशाल जागरण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अश्वनी दीक्षित

स्थान -सितारगंज

सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती पर किया गया एक विशाल जागरण जिसमें सितारगंज क्षेत्र के हजारों की तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे दूर-दूर से पहुंचे मशहूर भजन सम्राट उनके द्वारा गाए हुए भजनों पर श्रद्धालु नाचने झूमने को मजबूर हो गए जागरण के बाद अगली सुबह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे एवं प्रसाद ग्रहण किया

इसी के साथ जिस ज्योत को मेहंदीपुर बालाजी से लाया गया था उस ज्योत को भी वापस मेहंदीपुर बालाजी पहुंचाया गया वही उपस्थित श्रद्धालु सुरेश जैन ने बताया कि यह जागरण और भंडारा सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में हर वर्ष इसी तरीके से किया जाता है जिसमें सितारगंज क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं

साथ ही श्रद्धालु सचिन सुरीला श्रीवास्तव ने बताया कि आज जो ज्योति मेहंदीपुर बालाजी से लाई गई थी उसको भक्तों के द्वारा मेहंदीपुर बालाजी ही वापस पहुंचाया जा रहा है और यह ज्योत हर वर्ष इसी तरीके से श्री सनातन धर्म मंदिर में लाकर विराजमान कराई जाती है