
स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद अल्मोड़ा इकाई ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल को ज्ञापन सौंपा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। इसी को लेकर संगठन की ओर से चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगें शासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी जा रही हैं।


ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, सचिव महेंद्र सिंह गुसाईं, फेडरेशन कुमाऊं मंडल के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष पान सिंह मेर प्रमुख रूप से शामिल रहे।


इसके अलावा दुर्गा नेगी, रोहित जोशी, सुशील फर्त्याल, मीनाक्षी तिवारी, एन.के. खुल्बे, अंकित तिवारी, नंदू, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, हरि सिंह, दिनेश चंद्र तिवारी, नंदन सिंह, ललित प्रसाद, विमल जीना, भीम सिंह और रमेश चंद्र पांडे सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों के संबंध में जानकारी दी।
दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कही गई।



दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों पर हर संभव कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखा जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान राजू लटवाल, मनीष तिवारी, अभि जोशी, हिमांशु रावत, शंकर सिंह और भास्कर पांडे सहित कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी 12 सूत्रीय मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेगी।

