यूथ कांग्रेस द्वारा आज पोस्टकार्ड कैंपेन लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया

यूथ कांग्रेस द्वारा आज पोस्टकार्ड कैंपेन लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया

रिपोर्ट=अशोक सरकार

स्थान= खटीमा

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के है जहां आज यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और प्रेस वार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों द्वारा एक पोस्टकार्ड कैंपेनिंग कार्यक्रम किया गया इस पोस्ट के माध्यम से यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में गांव-गांव घर-घर जाकर पोस्ट कार्ड में हस्ताक्षर कराएगी जिसमें उनका लक्ष्य है कि पहाड़ी क्षेत्र में 1000 पोस्टकार्ड वह मैदानी क्षेत्रों में 2,000 पोस्टकार्ड गांव-गांव घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराकर नाम लिखकर देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा

उस के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से 4 सवाल पूछे जाएंगे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हम इन पोस्टकार्ड को हर घर तक ले जाएंगे और वहां से प्रत्येक व्यक्ति का मोबाइल नंबर व नाम लिखकर देश के प्रधानमंत्री को भेजेंगे जिससे माध्यम से लोकतंत्र की हत्या हो रही है उस पर हम 4सवाल पूछेंगे और इन 4 सवालों का जवाब प्रधानमंत्री से मांगेंगे जो हमारा स्वतंत्र अधिकार है सवाल इस प्रकार हैं

अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया, आपके अधिकारिक विदेशी दौरे के पश्चात अडानी को कितने ठेके दिए गए, सेल कंपनी द्वारा अडानी समूह में लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं, वह स्रोत बताएं कि आपके मित्र अडिनी दुनिया के 109 नंबर से 8 वर्षों में दुनिया के टॉप टेन के अमीर व्यक्तियों में आ गए इन 4 सवालों को हमारे द्वारा पूछा जाएगा और जवाब मांगा जाएगा