चंपावत जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वन आरक्षी भर्ती परीक्षा

चंपावत जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वन आरक्षी भर्ती परीक्षा

रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित वन आरक्षी भर्ती परीक्षा चंपावत जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई चंपावत जिले में परीक्षा को लेकर कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा 4985 अभ्यर्थी पंजीकृत है सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी ने बताया

कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करि है सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में जाने से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी ली जा रही है तथा वीडियोग्राफी करी जा रही है

तहसीलदार गोस्वामी ने बताया परीक्षा केंद्र में मोबाइल ,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना वर्जित है उन्होंने कहा सुरक्षा की दृष्टि से नगर की सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद करवाई गई हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तहसीलदार गोस्वामी ने कहा परीक्षा अपराहन 11:00 बजे शुरू हो चुकी है तथा दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है