उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने के आसार, नौ अप्रैल को जानें कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने के आसार, नौ अप्रैल को जानें कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। हालांकि प्रदेश में शुक्रवार सुबह की शुरुवात चटखती धूप के साथ हुई। इससे पहले गुरुवार को भी मौसम साफ़ बना हुआ था। जिस कारण दिन में गर्मी का एहसास होने लगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह हल्के बादल भी छाए रहे नौ अप्रैल को मौसम बदलने के आसार मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शनिवार को कुछ पहाड़ी जनपदों में मौसम बदलने के आसार है। इस दौरान कहीं- कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी भी हो सकती है। बीते गुरुवार को देहरादून और मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय बादल छाए रहे। लेकिन 10 बजे के बाद फिर धूप निकल आई।बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसानप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। रबी और बागवानी फसलों को 35617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन किया गया है। उधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जनपद में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

बृहस्पतिवार को उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारीयों से जिला वार नुकसान की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक जोशी ने बताया कि प्रारंभिक सर्वे क आधार पर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से 35618 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है।