जल निगम के नए कारनामे से आमजन को मिल रहा गंदा पानी

जल निगम के नए कारनामे से आमजन को मिल रहा गंदा पानी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -देहरादून

हवा ओर पानी अगर दूषित हो तो वह जहर से कम नही होता। लेकिन डोईवाला में जल निगम की लापरवाही के चलते धर्मुचक के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है।बता दें कि डोईवाला के दर्जनों गांव में जल निगम पर पेयजल व पाइप लाइनों की मरम्मत की जिम्मेदारी है। पर जल निगम अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है,

ओर यही वजह है कि आये दिन पेयजल व लिकीज पाईप लाइनों की समस्या को लेकर लोग तरह तरह के सवाल खड़े करते हैं। खेरी रोड स्तिथ धर्मुचक गांव में जल निगम का नया कारनामा देखने को मिला है। जहां जल निगम ने पाइप को खुदाई कर अंदर बिछाने की बजाए सिंचाई नहर में ही पाइप लाइन बिछा दी गयी, ओर जहां लोगों के घरों में कनेक्शन किये गए हैं, वह लिकीज है, ओर ऐसे में जब नलों की सप्लाई बंद हो जाती है,

तो इन कनैक्शन की वजह से सिंचाई नहर का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है, ओर मजबूरन यहाँ के लोग इस पानी को पीने को मजबूर है।