

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी पंत के 38 वर्ष की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने पर बाल विकास विभाग के सहकर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी सीडीपीओ लक्ष्मी पंत ने कहा आज उन्हें खुशी भी हो रही है और अपने साथियों से बिछड़ने का दुख भी हो रहा है उन्होंने अपने सहकर्मियों से इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने को कहा लक्ष्मी पंत ने कहा उन्हें अपने सहकर्मी बहुत याद आएंगे


उन्होंने मुझे अपने कार्यकाल के दौरान काफी सहयोग दिया वही विभाग की ब्लॉक समन्वयक आशा सामंत व बाल विकास कर्मियों ने कहा सीडीपीओ लक्ष्मी पंत एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थी उनके नेतृत्व में हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला उनके द्वारा विभाग व महिलाओं के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्य किए गए हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मालूम हो सीडीपीओ लक्ष्मी पंत की गिनती जिले के ईमानदार अधिकारियों में होती है

विदाई समारोह में पूर्व सीडीपीओ पाटी आशा जोशी ,सीडीपीओ चंपावत पुष्पा चौधरी, सुपरवाइजर कमला मरतोलीया, ब्लॉक समन्वयक आशा सामंत ,पुष्पा पाटनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रीया शामिल रही



