

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट:

स्थान -लोहाघाट

बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव व उन्हें बराबरी का हक दिलाने के लिए उत्तराखंड की सड़कों में दौड़ रही उधम सिंह नगर जिले की बेटी अंजू राठौर को सोमवार लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पुलिस के द्वारा सम्मानित किया गया ऐसो मनीष खत्री ने कहा अंजू राठौर नारी शक्ति की जीती जागती मिसाल है जो महिलाओं के हक के लिए सड़कों में दौड़ रही है एसओ खत्री ने सभी अभिभावकों से बेटियों के साथ भेदभाव न करने व हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील करें


उन्होंने कहा अंजू राठौर की हर संभव सहायता करी जाएगी एसओ खत्री ने कहा पुलिस के द्वारा भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को काफी जोरों शोरों से चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया आर्य ने अंजू राठौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंजू राठौर की लड़ाई पूरे नारी समाज की लड़ाई है उन्होंने कहा दुख भी होता है एक बेटी महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए सड़कों में दौड़ रही है यह लड़ाई तब खत्म होगी जब समाज जागरूक होगा और बेटियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा उन्होंने कहा सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों को तभी सफलता मिलेगी जब समाज बेटियों के प्रति जागरूक होगा

मालूम हो अंजू राठौर 2000 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य रखा है अभी तक वे उत्तराखंड के चार जिलों को दौड़कर पार कर चुकी कल वे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचेंगी मालूम हो अंजू राठौर मैराथन की कुशल धावक है वही अंजू राठौर को लोगों के द्वारा काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है



