उत्तराखंड परिचालक लंबे समय से चल रहे परेशान मशीन खराब होने के कारण मैनुअल टिकट काटने पड़ रही है दिक्कत

उत्तराखंड परिचालक लंबे समय से चल रहे परेशान मशीन खराब होने के कारण मैनुअल टिकट काटने पड़ रही है दिक्कत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में न सिर्फ यात्री परेशान है बल्कि परिचालक भी सर्वर डाउन होने की वजह से पिछले 3 दिनों से दुखी हैं सर्वर डाउन होने की अव्यवस्था का खामियाजा यात्रियों और परिचालकों दोनों को भुगतना पड़ा रहा है। दरअसल रोडवेज का सरवर पिछले 3 दिनों से डाउन है लिहाजा ई टिकट मशीन बंद पड़ी है और परिचालकों को टिकट काटने में भारी परेशानी हो रही है। दरअसल उत्तराखंड रोडवेज हर वक्त सुर्खियों में रहता है

वह भी यात्रियों की परेशानी को लेकर एक बार फिर टिकट मशीन की खराबी के चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, मैनुअल टिकट काटने पड़े, परिचालकों का कहना है पिछले कुछ वक्त से उत्तराखंड रोडवेज की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने वेबसाइट बंद रही तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जब वेबसाइट शुरू की गई तो बसों की टाइमिंग गलत चढ़ा दी गई। यात्री अभी भी रिफंड के लिए चक्कर काट रहे हैं टिकट मशीन में गड़बड़ी होने से बसों को रूट पर जाने में भी अधिक समय लग रहा है।

उत्तराखंड रोडवेज में नई मशीनें मंगवाई है और मार्च के आखिरी हफ्ते से परेशानी शुरू हो गई। शुरू में जब मामला उठा तो कुछ मशीनें ही खराब होने की बात कही गई लेकिन अब यह परेशानी बढ़ती जा रही है।