बेटियों को बराबर का हक दिलाने के लिए उत्तराखंड की सड़कों में रोज 60 किलोमीटर दौड़ रही है उत्तराखंड की बेटी अंजू राठौर डीएम ने किया सम्मानित

बेटियों को बराबर का हक दिलाने के लिए उत्तराखंड की सड़कों में रोज 60 किलोमीटर दौड़ रही है उत्तराखंड की बेटी अंजू राठौर डीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली अंजू राठौर बेटियों को उनका हक दिलाने के लिए रोज उत्तराखंड की सड़कों में 60 किलोमीटर दौड़ रही है रविवार को अंजू दौड़ते हुए चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंची अंजू ने बताया आज भी देश में बेटियों की स्थिति काफी सोचनीय हालांकि सरकार के द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं पर लोगों में जागरूकता की काफी कमी है अंजू ने बताया वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को बराबर का हक दिलाने के लिए उत्तराखंड की सड़कों में दौड़ रही हैं और अभी तक में 4 जिलों में दौड़ कर पहुंच चुकी हूं अंजू ने कहा वह रोज 60 किलोमीटर दौड़ती हैं उन्होंने कहा उत्तराखंड में अभी भी बेटियों को खेल, पढ़ाई व अन्य क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है

अभिभावकों में बेटियों को लेकर जागरूकता की काफी कमी है उन्होंने कहा 2021 मैराथन की तैयारियों के लिए जब मैं इंदौर आई तो मुझे भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा लोगों ने मेरी काफी आलोचना भी करी अंजू ने कहा वह बेटियों को समानता का हक दिलाने के लिए दौड़ रही हैं और लोगों को जागरुक कर रही है वही लोहाघाट पहुंचने पर डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने अंजू का स्वागत करते हुए कहा कि अंजू राठौर महिलाओं व बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है लोग बेटियों को लेकर अपनी सोच बदले और बेटियों को अपनी मंजिल की ओर बढ़ने दें ताकि अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ,सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी डॉक्टर सुमन पांडे व सोनिया आर्य आदि लोगों ने अंजू को सम्मानित किया और उसका हौसला बढ़ाया एसओ खत्री ने कहा अंजू जैसी बेटी पर हर मां-बाप को गर्व होगा उन्होंने अंजू के जज्बे की सराहना करी

वही अंजू ने बताया कल उनकी दौड़ बागेश्वर जिले के लिए होगी और उनका लक्ष्य 2000 किलोमीटर दौड़ना है अंजू ने बताया उन्होंने अपनी दौड़ उधम सिंह नगर जिले से शुरू करी और वहीं पर जाकर खत्म भी करेंगी अंजू की मदद के लिए उनका भाई उनके साथ हैं लोग अंजू के जज्बे को सलाम कर रहे हैं वही लोगों ने बेटियों को लेकर अपनी सोच बदलनी पड़ेगी