
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में चार अप्रैल को महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आप के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में ये बात की ।


इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के बजाए राज्य सरकार ने हर वस्तु को महंगा करने का काम किया है। बिजली, पानी, दूध, राशन, सब्जी, टोल टैक्स, बस-स्कूल बस किराया सब महंगा हो रहा है। हां, शराब को जरूर सस्ता कर दिया गया है।

प्रदेश को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चार अप्रैल को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।


