
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम सभा खतेड़ा में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय सतचूली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने कुमाऊनी पारंपरिक परिधान में सजधज कर कलश यात्रा निकाली।
रविवार को मेला समिति अध्यक्ष खतेड़ा ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह बोहरा के दिशा निर्देशन पर महिलाओं ने गांव की देव स्थली से ऊंचे नीचे चढ़ाई भरे मार्गो से होते हुए सतचूली मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।


कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा मे मल्ला खतेड़ा,तल्लाखतेडा,काफली,कनेड़ी,नशखोला,ढुकरा,खेती,चिल्कोट,गंगनोला,नाकोट, किमतोली की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। इससे पूर्व मां भगवती मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी दयानंद चिल्कोटी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। वही देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मेला संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि महोत्सव के पांच दिनों में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आयोजित किए जाएंगे। 6 अप्रैल को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। कुल मिलाकर इस प्रकार के महोत्सव अपनी संस्कृति को बचाने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं वही ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बोरा ने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त होगा

उन्होंने सभी क्षेत्रीय लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील करी वही महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह इस मौके पर खड़क सिंह बोहरा,नाथ सिंह रावत,हीरा सिंह अधिकारी, राजीव सगटा, महेश डांगी, ललित मोहन,हयात सिंह,दलीप सिंह, गिरीश चिल्कोटी , सरस्वती, ललिता देवी,गीता,मीना रावत आदि मौजूद रहे।


