बिजली ‘पानी तथा बढती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

बिजली ‘पानी तथा बढती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत:

बिजली ‘पानी तथा बढती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
रानीखेत: बिजली व पानी की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करने के विरोध में आज गाँधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पाण्डे के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जहां भाजपा की जनविरोधी सरकार ने एक तरफ शराब की दरों को घटाया है वहीं दूसरी और बिजली व पानी की दरों में बेतहाशा वृद्धि की है। कहा की इस सरकार से जनता त्रस्त हो गई है, महँगाई आसमान छू रही है, बेरोज़गारी बढ़ रही है, जनता परेशान है। परंतु इस गूंगी-बहरी-अंधी भाजपा सरकार को न तो जनता दुःख दिखाई देता है

न सुनाई देता है। पुतला दहन कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे , ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, हेमंत मेहरा, रचना रावत, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, जयंत रौतेला ‘ कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट , कुलदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।