
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

नगर पालिका सभागार में डीएम चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट के मूल निवासी गढवाल यूनिवर्सिटी के पौड़ी कैंपस के पूर्व निदेशक और लोहाघाट निवासी डॉ. एस सी खर्कवाल की लोहाघाट यादों के झरोखे से पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक में लेखक ने लोहाघाट के प्राचीन इतिहास के बारे में रोचक जानकारी दी है


नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित लोकापर्ण समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी ने पुस्तक को लोहाघाट के इतिहास के बारे में जानने के लिए मील का पत्थर बताया डीएम भंडारी ने कहा इस पुस्तक के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने शहर के इतिहास के बारे में जानने मैं काफी मदद मिलेगी। वही पुस्तक के लेखक डॉ.खर्कवाल ने बताया कि पुस्तक में लोहाघाट के अतीत की यादें संजोई गई हैं। जिसमें ब्रिटिस काल से लेकर अब तक का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा लोहाघाट की दिवंगत विभूतियों के बारे में उल्लेख किया गया है। डॉ खर्कवाल ने कहा पुस्तक लिखने का उद्देश्य यह है

कि आज की नई पीढ़ी को भी अपने खूबसूरत शहर लोहाघाट के बारे में ऐतिहासिक जानकारी मिल सके वहीं डीएम भंडारी व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा डॉ खर्कवाल की लिखी गई इस पुस्तक की काफी सराहना करी गई कार्यक्रम मे नगर के कई शिक्षाविद व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे


