अवैध असलहों की बरामदगी एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान

अवैध असलहों की बरामदगी एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – राजू सहगल

स्थान – किच्छा

अवैध असलहों की बरामदगी एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर जिला बरेली निवासी एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हजारों की नगदी सहित एक अवैध चाकू बरामद कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त रोकने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना अंतर्गत क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुलभट्टा थाना अंतर्गत उत्तराखंड – उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम सतुईया के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी शाहनगर, वार्ड नंबर 8, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, यूपी निवासी छुट्टन उर्फ फिरशाद शाह के पास से तलाशी के दौरान एक अवैध चाकू तथा 5800 रुपए की नकदी बरामद कर ली। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आरोपी फिरशाद ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा ग्राम सतुईया निवासी कुछ तस्करों के पास से चरस की खरीद कर बहेड़ी क्षेत्र में चरस की बिक्री की जाती है तथा अपनी सुरक्षा के लिए उसके द्वारा चाकू रखा गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बहेड़ी थाने में भी आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के साथ हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल ललित चौधरी एवं महेंद्र सिंह शामिल रहे