
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -ऋषिकेश

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि लूट के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं. सोने के कुंडल लूटने के लिए बदमाशों ने महिला के कान तक खूब काट डाला और कुंडल ले उड़े.फतेहपुर टांडा गांव में दो बदमाशों ने एक महिला के कान काट कर सोने के कुंडल लूट लिए। जख्मी हालत में महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।


कोतवाली पुलिस के मुताबिक जीवन सिंह की 50 वर्षीय पत्नी निर्मल कौर रात के वक्त घर के आंगन में शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने महिला का मुंह दबाकर दोनों कानों में चीरा लगाकर सोने के कुंडल निकाल लिए।घटना के तत्काल बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में चीखते चिल्लाते हुए पीड़िता घर में दाखिल हुई, तो परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। उन्होंने लहूलुहान हालत में निर्मल को अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शिकायत पर पूछताछ के बाद अज्ञात बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि महिला ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। मौखिक सूचना के आधार पर ही पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी


