
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

निकटवर्ती क्षेत्र बेरीपड़ाव स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ जयपुर खीमा के पंचायत सभागार में हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुँची ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सीमा पाठक मौजूद रही। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश पाण्डेय द्वारा जागरूक किया गया।


वही ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सीमा पाठक ने छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति जागरूक करने का काम किया इस दौरान साइबर क्राइम से कैसे बचें इस पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया एवं छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने के सुझाव दिये। वही छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में कहा कि ऐसे शिविर में जाने से जागरूकता मिलती है

साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई से लेकर रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा सकता है । कार्यक्रम 7 दिन तक आयोजित किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर समाज हित के प्रति जागरूक किया जाएगा


