गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले का ब्लाक प्रमुख लोहाघाट ने किया शुभारंभ

गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले का ब्लाक प्रमुख लोहाघाट ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा के गुमदेश क्षेत्र के चोखाम बाबा मंदिर में लगने वाले प्रसद्धि चैतोला मेले का भव्य आगाज ढोल नगाड़ों की थाप पर शुरू हो गया है। तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चमू देवता की वीरगाथा में गाए जाने वाले लोकगीत ढुस्का को सामूहिक रूप से गाया जा रहा हैं। मेले में शिरकत करने कई प्रवासी भारतीय गुमदेश पहुंचे।
गुरुवार को चमदेवल के चमू देवता मंदिर में कमेटी अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक ने मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने मेले को भव्य बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र ढेक रहे। मेले के पहले दिन खाली डोला चमू देवता के मंदिर से मढ़ गांव ले जाया गया। दोपहर बाद मढ़, शिलिंग-जिंडी, चोपता, बसकुनी, न्योलटुकरा, जाख और सिरकोट और बरगोली से जत्थे आने का सिलसिला शुरू हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष भंडारी ने बताया कि चमू देवता के इतिहास को लेकर गुमदेश के विभन्नि गांव में सामूहिक रूप से ढुस्का का गायन किया जा रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी मेले में पुख्ता इंतजाम किए हैं कल शुक्रवार को विशाल मेले का आयोजन होगा जिसमें गांव से जत्थे चौखाम बाबा के दरबार में पहुंचेंगे तथा हजारों लोग इसके गवाह बनेंगे संचालन हरीश चन्द्र कलौनी और खीमराज ने किया