
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

रवि रोटी बैंक हल्द्वानी द्वारा रामनवमी के अवसर पर हल्द्वानी के डीके पार्क हल्द्वानी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामनवमी के मौके पर रवि रोटी बैंक द्वारा एक नई मुहिम “चाय सेवा ” की भी शुरुआत की गई। इसके तहत अब रवि रोटी बैंक निशुल्क भोजन के साथ ही 1 रूपये में चाय उपलब्ध कराएगा।


रवि रोटी बैंक हल्द्वानी को नगर निगम हल्द्वानी द्वारा डीके पार्क रख रखाव और भोजन वितरण के लिए गोद दिया गया है। रवि रोटी बैंक द्वारा विगत 5 सालों से गरीब, बेघर, बुजुर्ग, अनाथ, विकलांग, मजदूर लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है

। रवि रोटी बैंक के सेवाकार्यो के लिए शहर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। रवि रोटी बैंक कोरोना महामारी के दौर में कोरोना वॉरियर बनकर उभरा है


