रामनवमी पर्व पर बाराकोट के लड़ीधुरा मां भगवती मंदिर में 108 कन्याओं का हुआ पूजन

रामनवमी पर्व पर बाराकोट के लड़ीधुरा मां भगवती मंदिर में 108 कन्याओं का हुआ पूजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

कोरोना काल के बाद मां भगवती
मंदिर लड़ीधूरा मैं रामनवमी के अवसर पर हुआ विशाल कन्या पूजन मंदिर समिति ने मां भगवती के सभी 108 रूपों की पूजा करने के उद्देश्य से 108 कन्याओं का कन्या पूजन का आयोजन किया था जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया व कन्याओं का पूजन किया

वहीं चंपावत की जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने भी मां भगवती के दर्शन कर कन्याओं का पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुंदर आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के प्रयासों की सराहना करी लड़ीधुरा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में हुए इस विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम में बाल विकास विभाग चंपावत द्वारा भी सहयोग किया गया सवेरे से ही भगवती मंदिर में पूजा अर्चना व भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा इस अवसर पर ग्राम सभा पम्दा ,काकड़ ,बाराकोट फरतोला, संतोला , तराग, गल्ला गांव , खोला सुनार ,मिरतौली व चंपावत से कन्याए मंदिर पहुंची थी

वहीं मंदिर कमेटी अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियो को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद देते हुए आभार जताया तथा अगले वर्ष कार्यक्रम को और ज्यादा भव्य रूप देने की बात कही