
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड द्वारा आज मां गंगा जी के मायके उत्तरकाशी में नमामि गंगे योजना के तहत बने केदारघाट में बृहद गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया।।इसी उद्देश्य के साथ गंगा विचार मंच ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार के 16 से 31 मार्च तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत उत्तरकाशी में आज 30 मार्च को वृहद स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया।।गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि हमे मां गंगा जी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि सरकार के साथ साथ जनसहयोग से ही मां गंगा जी को स्वच्छ निर्मल वा अविरल बनाया जा सकता है।।


नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि मां गंगा जी को मां गंगा के उदगम गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा किए जा रहे गंगा स्वच्छता के प्रयास अब दिखने लगे हैं।।गंगा विचार मंच द्वारा DM, विधायक गंगोत्री वा DFO वा नगरपालिका अध्यक्ष के हाथो गंगा प्रहरियों, स्वच्छता कर्मियों, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को नमामि गंगे की 100 टीशर्ट वा 100 टोपी भी वितरित कराई गई। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट को नमामि गंगे की टोपी पहनाई। अ साथ गंगा विचार मंच ने गंगोत्री विधायक को नमामि गंगे की टोपी वा टीशर्ट भेंट की।।इस मौके पर गंगा विचार मंच ने 20 युवाओं को गंगा प्रहरी भी बनाया।।उत्तरकाशी में मां गंगा जी के तट केदारघाट पर प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के मां गंगा जी को स्वच्छ करने के प्रयास वा पहल जो कि प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है इसी के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे भारत सरकार के कार्यक्रम गंगा स्वच्छता पखवाड़ा16 से 31मार्च 2023 के तहत उत्तरकाशी जिले को मिली

तय तिथि 30 मार्च को आजगंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र, स्वजल विभाग, वन विभाग, नगरपालिका परिषद उत्तरकाशी के कर्मियों,]चंद्रमोहन सिंह की गंगोत्री फिजिकली एकेडमी के स्वयं सेवकों वा मां गंगा जी से जुड़े गंगा प्रहरियों , समाज सेवियों ने मां गंगा जी के तट पर केदारघाट में 20 बोरे कूड़ा एकत्रित किया।


