
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

जीआईसी लोहाघाट में विगत 3 बरसो से हो रही पेयजल समस्या का निदान डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा किया गया डीएम भंडारी के द्वारा अपने अनटाइड फंड से धनराशि स्वीकृत कर विद्यालय में सोलर एनर्जी मॉन्टक्स हैंड पंप की स्थापना करके पूर्ण कर दी गई है विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया कि विगत 3 वर्षों से वे लगातार जल संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की पेयजल समस्या के समाधान के लिए निवेदन करते रहे


पर किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया बावजूद विद्यालय की यह पेयजल समस्या जस की तस बनी हुई थी प्रधानाचार्य चौबे ने कहा जबकि इस विद्यालय में जनपद-ब्लॉक, संकुल आदि की खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रम उत्तराखंड परिषद का मूल्यांकन केंद्र व संकलन केंद्र बच्चों की मध्यान भोजन हेतु पेयजल समस्या लगातार बनी रहती थी लेकिन उनके द्वारा 20 दिन पूर्व व्यक्तिगत रूप से डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय में सोलर एनर्जी मॉन्टेक्स हैंडपंप लगवाने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम भंडारी के द्वारा जल संस्थान को आदेशित कर विद्यालय में उक्त हैंडपंप की स्थापना करने को कहा गया

और आज जल संस्थान द्वारा यह हैंडपंप स्थापित करने हेतु अपने विभागीय उपकरणों के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार व अभिभावक डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हैं


