एक साल नई मिसाल के तत्वधान में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

एक साल नई मिसाल के तत्वधान में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के थारू विकास भवन खटीमा में राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक साल नई मिसाल के तहत राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य कृषि अधिकारी, उप जिला अधिकारी रविंद्र बिष्ट, कृषि मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष जिले व स्थानीय स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग तथा उद्यान विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान किया

तथा लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। वहीं उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसडीएम रविंद्र बिष्ट तथा कृषि मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने संयुक्त रूप से सभी स्टालों का निरीक्षण कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया साथ ही कुछ समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वहीं एसडीएम रविंद्र बिष्ट तथा राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है,

सभी विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई है तथा फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया है।