
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

दूरस्थ क्षेत्र के पशु चिकित्सालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर चंपावत जिले के पशु मित्रों के द्वारा पशु मित्र संगठन जिला अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट के एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है धरना देते हुए 12 दिन हो चुके हैं संगठन जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा पशु मित्रों को धरना देते हुए 12 दिन बीत चुके हैं


लेकिन अभी तक किसी के द्वारा भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है उन्होंने कहा ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधि ना ही सरकार के किसी नुमाइंदे के द्वारा पशु मित्रों की सुध ली जा रही है पशु मित्रों ने सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी से पशु मित्रों को यूपी की तर्ज पर जिले के दूरस्थ पशु चिकित्सालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग करी है पशु मित्रों ने कहा उनका धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा

अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सभी पशु मित्र भूख हड़ताल में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी


