
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट पहुंचे अखिल भारतीय असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के महासचिव तुलसी नायर ने असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करी असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगादत्त चौबे की अध्यक्षता और राजेश चौबे के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने नायर के सामने अपनी समस्याओं को रखा असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में असम राइफल्स को ड्यूल कंट्रोल से हटाने व इंडियन आर्मी की तरह सुविधाएं देने की मांग करते हुए इंडियन आर्मी के कंट्रोल में रखने की मांग करी वही


महासचिव नायर ने कहा असम राइफल्स 188 साल पुरानी फोर्स है और इंडियन आर्मी की तरह कार्य करती है असम राइफल्स के जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है इसके बावजूद भी सरकार असम राइफल्स के जवानों को इंडियन आर्मी की तरह सुविधाएं नहीं देती है नायर ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर केंद्र सरकार जल्द असम राइफल्स से ड्यूल कंट्रोल हटाकर इंडियन आर्मी के कंट्रोल में नहीं लाती है तथा इंडियन आर्मी की तरह असम राइफल्स के जवानों को सुविधा नहीं देती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में सभी असम राइफल्स के जवान पूर्व सैनिक ,वीर नारियां व उनके परिजन जिनकी संख्या लगभग एक करोड़ है सभी मिलकर मोदी सरकार को सबक सिखाएंगे तथा बोट पर चोट करेंगे नायर ने कहा इस अभियान के लिए संगठन अभी से जुट गया है

असम राइफल्स के जवानों की मेहनत वह बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा वे सैनिक हैं और अपना हक लड़ कर लेंगे इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम चौबे ,विक्रम सिंह ,नवीन पाटनी ,दीप सिंह, शंकर दत्त, नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह बाजवा त्रिलोक सिंह सहित असम राइफल्स के कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे


