
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने एटीएम लूट रहे पांच बदमाशो को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन के अंदर से ही पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने देसी तमंचा और एटीएम मशीन तोड़ने के हथियार भी बरामद किए हैं।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती रात कनखल थाने में तैनात दो चेतककर्मी गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें जगजीतपुर क्षेत्र में लगे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। चेतनकर्मियों ने पास जाकर देखा तो एक बदमाश बैंक के बाहर खड़ा रखवाली कर रहा था और चार बदमाश अंदर एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इतने में चेतककर्मियो ने कनखल थाने में सूचना कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि एटीएम मशीन में करीब 13 लाख का कैश मौजूद था लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से पांचों बदमाश लूट से पहले ही धरे गए।


