
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 30 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह,तैयारी में जुटा हरिद्वार जिला प्रशासन।

30 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में आंशिक बदलाव किया गया है।
पहले वह 31 मार्च को आने वाले थे, अब वह 30 मार्च को ही यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 670 एमपैक्स के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत करेंगे।

इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी।

दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा


