बाराकोट अल्मोड़ा मार्ग में खुलेआम ढोई जा रही है ओवरलोड सवारियां परिवहन विभाग खामोश

बाराकोट अल्मोड़ा मार्ग में खुलेआम ढोई जा रही है ओवरलोड सवारियां परिवहन विभाग खामोश

रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

बाराकोट अल्मोड़ा मुख्य सड़क मे वाहन चालकों के द्वारा खुलेआम ओवरलोड सवारियां ढोई जा रही है वाहन चालकों के द्वारा यात्रियों को गाड़ी के भीतर ठूस ठूस कर भरने के बाद छतो में बैठा कर व पीछे लटका सवारियों को ढोया जा रहा है वाहन चालक अपनी व यात्रियों की जान की परवाह न करते हुए इस खतरनाक सड़क में वाहनों को बेखौफ होकर दौड़ा रहे हैं पर परिवहन विभाग सोया हुआ यू है

पुलिस के द्वारा भी कोई कार्रवाई इन ओवरलोड सवारी ढोने वाले वाहनों पर नहीं करी जा रही है लगता है परिवहन विभाग व पुलिस को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है अधिकतर देखा गया है दुर्घटना होने के बाद ही परिवहन विभाग व पुलिस जागती है और कुछ दिनो वाहनों के चालान किए जाते हैं व छापेमारी अभियान चलाए जाते हैं मालूम हो यह मुख्य सड़क लोहाघाट से अल्मोड़ा को जोड़ती है जिस पर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं

पर इन ओवरलोड वाहनों की कभी जांच नहीं होती है ना ही परिवहन विभाग के अधिकारीयो के द्वारा इन मार्गों का ध्यान दिया जाता है अगर परिवहन विभाग के द्वारा इस सड़क पर ध्यान दिया गया होता तो वाहन चालक बेखौफ होकर इन ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर नहीं दोड़ाते लगता है किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही परिवहन विभाग के अधिकारी जागेंगे