


रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

स्थान -:- लालकुआँ

लालकुआँ कोतवाली पुलिस को 16 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 16.8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 25 वर्षीय बिंदुखत्ता निवासी अभियुक्त सुंदर सिंह बिष्ट उर्फ देवा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।गौरतलब है


कि नैनीताल जिले को नशा मुक्त बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध एसएसपी पंकज भट्ट ने थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है । कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एडीटीएफ की पुलिस टीम गठित की है


जो कि क्षेत्र में मादक पदार्थो की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर नशे पर रोक लगायेगी । इस दौरान बिंदुखत्ता से सुंदर सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है वही क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में 12 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं । उन्होंने कहा कि लालकुआँ क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।


