9 दिवसीय राम कथा का आयोजन

9 दिवसीय राम कथा का आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मानव उत्थान सेवा समिति एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किच्छा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। रामकथा कार्यक्रम में कथावाचक अवधेश मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को राम कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कथावाचक अवधेश मिश्रा ने कहा कि रामराज्य की कल्पना तब साकार हो सकती है जब कोई भी दैहिक, दैविक और भौतिक संतापो से ग्रस्त ना हो और सभी लोग एक दूसरे के सुख दुख में साथी बने। उन्होंने कहा कि राम राज्य में सभी लोग मर्यादा के रास्ते पर चलते हुए अपने अपने धर्म का पालन करते थे और जिन स्थानों पर श्री राम कथा का आयोजन होता है वहां असुरी शक्तियां अपने आप समाप्त हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि मन वचन और कर्म से किसी का भी अहित नहीं सोचना और मानव सेवा करना ही प्रभु श्री राम की सच्ची भक्ति है। आयोजकों ने बताया कि राम कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा