
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को समय रहते पहुंचाया अस्पताल आर्य नगर चौक हरिद्वार के पास बैटरी रिक्शा पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चेतक के जवान हसलवीर रावत और गणेश तोमर ने तत्काल ऑटो की मदद से घायल को रानीपुर मोड़ स्थित सिटी अस्पताल पहुंचाया।


स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों की सलाह पर बिजनौर स्थित नहटौर थाने से मदद लेकर चेतक कर्मियों द्वारा घायल के पिता को दुर्घटना के बारे में सूचित कर प्राथमिक उपचार शुरु कराया गया। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर वापस गए जवानों ने अस्पताल जाकर जब घायल अंकित का हाल जानने की कोशिश की तो अंकित के पिता विनोद द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए

कहा कि समय रहते आप मदद न करते तो हमारा पुत्र आज हमारे बीच न होता। ऐसे में हरिद्वार पुलिस जनता की मदद के लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं


