मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चालू

मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चालू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था । जहां पर एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था । तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर संख्या UK- 09CA- 0917 मैं लोड किया जा रहा था।

समय लगभग 10:30 बजे रात्रि को अचानक ऊपर से मलवा वह बड़े-बड़े बोल्डर से दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर मलवा गिर गए ऊपर से मलवा आने से सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया। धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर एसडीआरएफ वह साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया। वह खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया।

सीएचसी चिन्यालीसौड़ में (साइड इंचार्ज) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों उपरोक्त का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को मोर्चरी में दाखिल किया गया है।