हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इस लिए मांगी थी रिश्वत

हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इस लिए मांगी थी रिश्वत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani News: विजिलेंस ने एक रिश्वत लेते ग्राम प्रधान का धर दबोचा है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को शिकायतकर्ताओं कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गिरधरनगर, जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर तथा हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा गोपालनगर तहसील गदरपुर के स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि के लिए फाइल में हस्ताक्षर करने के लिए हर एक से 2000-2000 रूपये कुल 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ग्राम प्रधान के निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया

गया।विगत 17 मार्च को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रूपये 12000 प्राप्त करने के लिए अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे, लेकिन रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके पास नहीें की गई। जिस पर शिकयतकर्तओं द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी।

आरोप की जांच के लिए विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, दीप जोशी, ममता तिवारी, दीपा टम्टा, गिरीश जोशी शामिल रहे।