उत्तराखंड परिवहन निगम की चीन निर्मित टिकट मशीनें फेल परिचालक परेशान

उत्तराखंड परिवहन निगम की चीन निर्मित टिकट मशीनें फेल परिचालक परेशान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा चीन निर्मित सफेद टिकट मशीन परिचालकों को थमा दी गई है जो कि परिचालकों के लिए सर दर्द बन गई है उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के परिचालक मनोज मिश्रा व अन्य परिचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रबंधन एक महीना पहले पुरानी काली मशीन हटाकर चीन निर्मित नई मशीनों को परिचालकों को थमा दिया है इस मशीन का बैटरी बैकअप कम होने के कारण निगम का एप्लीकेशन अचानक से गायब हो रहा है जिस कारण परिचालकों को मैनुअल टिकट काटने पड़ रहे हैं

लोहाघाट से बरेली जाने तक मशीन में बैटरी का बैकअप नहीं है जिस कारण परिचालकों को बीच-बीच में मशीन को चार्ज करना पड़ रहा है उन्होंने कहा बैटरी बैकअप कम होने के कारण इस नई मशीन में संचालन का रूट अचानक से गायब हो जा रहा है जिस कारण सवारियों की पुष्टि करना परिचालकों के लिए मुश्किल हो रहा है तथा मशीन के द्वारा पेपर खत्म होने की सूचना भी नहीं दी जा रही है परिचालकों ने कहा यह नई चीनी मशीन परिचालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है मशीन की इस कमी के कारण परिचालकों को अधिकारियों की डांट सुननी पड़ रही है उन्होंने कहा स्विच ऑफ करने के बाद भी मशीन की बैटरी बैठ जा रही है परिचालकों ने निगम प्रबंधन से इन चीनी मशीनों को हटाकर अच्छे बैटरी बैकअप वाली मशीन देने की मांग करी है परिचालकों ने कहा इससे तो पुरानी मशीन बेहतर काम करती थी

कुल मिलाकर चीन की यह मशीन उत्तराखंड के परिचालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है परिवहन निगम ने संज्ञान लेना चाहिए मांग करने में जगदीश सिंह, मुकेश चंद्, प्रकाश मुरारी रमेश मुरारी,