आज पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से वाहन हादसे का शिकार हो गया हैं,

आज पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से वाहन हादसे का शिकार हो गया हैं,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – टनकपुर

पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में कल हुए भीषण हादसे से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि आज पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से वाहन हादसे का शिकार हो गया हैं, पूर्णागिरि मार्ग में बाबलीगाड़ के पास मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए हैं बताया जा रहा है कि पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई

पलटने के दौरान पूर्णागिरि दर्शन कर वापस लौट रहा बाइक सवार दंपति उसकी चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरा बाइक चालक सत्यपाल उम्र 40 साल निवासी माधोटांडा जिला पीलीभीत व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गई, घटना में सत्यपाल के पांव में गंभीर चोट आई है जबकि उनकी पत्नी सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैं और सत्यपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया है,

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला कांता देवी निवासी गढ़ागढ़ी जिला आगरा को मामूली चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, मैक्स वाहन में सवार अन्य सभी सवारियों सकुशल हैं।