
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की की वर्ल्ड बैंक कॉलोनी स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में पुरोहित समाज के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरोहित समाज से पंडित राजकुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 मार्च को
अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरू स्वामी दीपांकर जी महाराज भिक्षा यात्रा लेकर रुड़की में पहुंच रहे हैं जिसके अंतर्गत आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है


जिसे स्वामी दीपांकर जी महाराज संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वामी दीपांकर जी महाराज के द्वारा नशा मुक्त भारत और जातियों में विभाजित हिंदू समाज को एकत्रित करने का बीड़ा उठाया गया है जिसके अंतर्गत पूरे देश में उनकी भिक्षा यात्रा चल रही है जिसमें यात्रा के माध्यम से वह धन धान्य न माँगकर युवाओं से नशामुक्त भारत बनाने व हिंदुओं को एकजुट करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा का समर्थन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी कर चुके हैं। इस दौरान पंडित चेतन शर्मा ने कहा कि स्वामी दीपांकर जी महाराज का इस यात्रा के माध्यम से यह उद्देश्य है कि पूरे राष्ट्र का हिंदू एक सूत्र में बंधकर एकजुट हो जाए और नशामुक्त भारत बन जाए। उन्होंने कहा कि उनके इस अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है

और भारी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। साथ ही साथ पुरोहित समाज का भी पूर्ण रूप से उन्हें समर्थन है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की है कि आने वाली 26 मार्च को भिक्षा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामी जी के इस अभियान में सभी अपनी भी आहुति दें।


