मार्च आखिर में बिजली की नई दरें होंगी जारी

मार्च आखिर में बिजली की नई दरें होंगी जारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली की नई दरों का टैरिफ जारी होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली की नई दरों का टैरिफ मार्च के आखिर में जारी होगा। जबकि इससे पहले आयोग ने 23 मार्च को टैरिफ जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इस फैसले को टाल दिया गया है।

नियामक आयोग ने टाला 23 को टैरिफ जारी करने का निर्णयउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों का टैरिफ को 23 मार्च को जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन आयोग ने अब इसे टाल दिया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब इसे मार्च के आखिर में जारी करेगा।आयोग ने बैठक कर यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर जनसुनवाई के बाद अपनी तैयारी पूरी कर ली है।मिली जानकारी के मुताबिक सरकार का एक साल पूरा होने के कार्यक्रमों के चलते इसे टाला गया है।

हालांकि आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की। अब इसे मार्च आखिर में 30 या 31 को जारी किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आयोग ने 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है।