विपक्ष ने सरकार के एक साल को बताया फेल

विपक्ष ने सरकार के एक साल को बताया फेल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

उत्तराखंड की धामी सरकार के 1 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नारा दिया 1 साल पूरा प्रदेश बदहाल। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में 35 हजार करोड का कर्ज अब एक लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है।

राज्य को कर्ज में धकेलने वाली धामी सरकार अपनी वाहवाही कर रही है। जबकि राज्य में महिला सुरक्षा के नाम पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर नहीं हुआ। रोजगार के नाम पर भर्ती घोटालों का आज तक पर्दाफाश नहीं हुआ। इसके अलावा पलायन और पहाडों में लगातार हो रहे भूस्खलन के खतरे से बचाने को कोई काम नहीं हुआ। सरकार प्रदेश में विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार में जुटी है

, अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम है अधिकारी बजट का पैसा तक खर्च नहीं कर पा रहे, लिहाजा यह सरकार का 1 साल पूरी तरह बदहाल रहा है।